नीट छात्रा केस में बड़ा खुलासा: नाबालिगों के लिए गए डीएनए सैंपल, दारोगा रोशनी कुमारी से भी सवाल- जवाब

पटना के चर्चित नीट छात्रा हत्याकांड में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में छह नाबालिग भी जांच की जद में आ गए हैं।

नीट छात्रा केस में बड़ा खुलासा: नाबालिगों के लिए गए डीएनए सैंपल, दारोगा रोशनी कुमारी से भी सवाल- जवाब
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 31, 2026, 2:48:00 PM

पटना के चर्चित नीट छात्रा हत्याकांड में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में छह नाबालिग भी जांच की जद में आ गए हैं। पुलिस इन सभी से पहले ही पूछताछ कर चुकी है और डीएनए टेस्ट के लिए इनके खून के नमूने भी ले लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनकी डीएनए रिपोर्ट अगले सप्ताह तक आने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी नाबालिग हॉस्टल संचालक, हॉस्टल मालिक और अस्पताल से जुड़े हुए हैं। तकनीकी जांच के तहत अहम सुराग जुटाने के लिए इनसे गहन पूछताछ की गई है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ और संदिग्ध लोगों के भी जल्द डीएनए सैंपल लिए जा सकते हैं।

एसआईटी ने हॉस्टल और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद इन छह नाबालिगों को जांच के घेरे में लिया है। उद्देश्य यह है कि छात्रा के अंगवस्त्र पर मिले स्पर्म सैंपल का डीएनए मिलान किया जा सके, ताकि सच सामने आ सके।

इधर, शुक्रवार को एसआईटी ने मृतका के फुफेरे भाई को भी पूछताछ के लिए पटना बुलाया। वह अपनी प्रायोगिक परीक्षा छोड़कर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचा, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उससे शनिवार को पूछताछ करने की बात कही। तकनीकी जांच में उस छात्र का मोबाइल नंबर मृतका के फोन में पाया गया है और पांच जनवरी से पहले दोनों के बीच कई बार बातचीत होने के साक्ष्य मिले हैं।

वहीं, इस मामले में निलंबित महिला दारोगा रोशनी कुमारी से भी लंबी पूछताछ की गई। उन्हें एसएसपी कार्यालय बुलाया गया, जहां करीब एक घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने उनसे सवाल-जवाब किए। छात्रा की तबीयत बिगड़ने से लेकर अस्पताल में भर्ती कराने तक पुलिस की शुरुआती कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे गए। जांच में सामने आया कि कई अहम बिंदुओं पर दारोगा संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं, जिससे पुलिस की लापरवाही की आशंका और गहराती जा रही है।

Trending News

नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM