NEET छात्रा मौत मामला, JDU का सख्त रुख, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने बिहार की सियासत को भी गरमा दिया है

NEET छात्रा मौत मामला, JDU का सख्त रुख, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 31, 2026, 5:24:00 PM

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने बिहार की सियासत को भी गरमा दिया है। अब इस पूरे मामले पर जनता दल यूनाइटेड ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

जेडीयू ने कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी की ओर से यह भी स्वीकार किया गया है कि इस घटना को लेकर सीबीआई जांच की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपराधिक घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से भी आग्रह किया है कि यदि जरूरत पड़े तो निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए सीबीआई से जांच कराई जाए।

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “हमारा उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है। राज्य में अगर कोई भी अपराध होता है तो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर पीड़ित परिवार या समाज के किसी वर्ग को संदेह है, तो उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।”

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप जयसवाल ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। दिलीप जयसवाल ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता की मांग को देखते हुए सीबीआई जांच का आग्रह किया गया है।

सरकार का दावा है कि वह चाहती है कि पीड़िता को न्याय मिले और इस मामले में किसी भी दोषी को छोड़ा न जाए। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच किस दिशा में जाती है और पीड़ित परिवार को कब इंसाफ मिलता है।

Trending News

गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM