JDU के वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह का दावा, डिप्टी सीएम बनेंगे नीतीश के बेटे निशांत!

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच जेडीयू के सबसे वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह ने बड़ा दावा कर दिया है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही पार्टी ज्वाइन करेंगे और उन्हें बिहार सरकार में डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया जा

JDU के वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह का दावा, डिप्टी सीएम बनेंगे नीतीश के बेटे निशांत!
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 07, 2026, 4:29:00 PM

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच जेडीयू के सबसे वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह ने बड़ा दावा कर दिया है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही पार्टी ज्वाइन करेंगे और उन्हें बिहार सरकार में डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह फैसला जेडीयू की बैठक में लिया गया है और निशांत को विधान परिषद का सदस्य भी बनाया जाएगा.

जेडीयू विधायक हरि नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उनके मुताबिक निशांत जल्द ही जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे और नई राजनीतिक जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर चर्चा पूरी हो चुकी है. यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो निशांत को विधान परिषद भेजा जाएगा और नई सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई है. राज्यसभा की सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है और इन चुनावों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है.

Trending News

तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
Jul 18, 2026, 11:39:00 AM
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Jul 18, 2026, 11:34:00 AM
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
Jul 18, 2026, 11:27:00 AM
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
Jul 18, 2026, 11:16:00 AM
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM