2026 में बिहार के लोगों की खुलेगी किस्मत, बिहार को मिलेगा पहला छह लेन हाइवे, चार एक्सप्रेस-वे पर भी काम शुरू

नए वर्ष 2026 की शुरुआत बिहार के लिए सड़क और संपर्क के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। लंबे समय से पिछड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के दाग से जूझ रहे बिहार की तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है

 2026 में बिहार के लोगों की खुलेगी किस्मत, बिहार को मिलेगा पहला छह लेन हाइवे, चार एक्सप्रेस-वे पर भी काम शुरू
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 01, 2026, 5:01:00 PM

नए वर्ष 2026 की शुरुआत बिहार के लिए सड़क और संपर्क के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। लंबे समय से पिछड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के दाग से जूझ रहे बिहार की तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है

इस वर्ष बिहार को पहली छह लेन सड़क मिल जाएगी। बिहार का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम भी नए साल में पूरा होगा, जबकि चार एक्सप्रेस-वे पर इसी साल काम शुरू होने की उम्मीद है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार वाराणसी-औरंगाबाद छह लेन सड़क परियोजना अंतिम चरण में है। बिहार का यह पहला छह लेन नेशनल हाईवे है। इसका काम नए वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसके बनने से बिहार से यूपी होते हुए दिल्ली तक आना-जाना आसान हो जाएगा

इसी तरह औरंगाबाद से चोरदाहा छह लेन सड़क परियोजना का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बनने से बिहार से झारखंड व बंगाल तक का सफर आसान होगा। नए वर्ष में बिहार को पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम पूरा होगा। आमस से दरभंगा के बीच बन रहा नेशनल हाईवे का काम 2025 में ही पूरा होना था। संशोधित लक्ष्य वर्ष 2026 तय किया गया है। कुछेक और सड़क परियोजनाओं का काम नए साल में पूरा होगा। चकिया-बैरगनिया दो लेन सड़क और परसरमा-सहरसा-महिषि दो लेन सड़क का काम भी इसी वर्ष पूरा होगा।

पटना-बेतिया का खंड सोनपुर-बकरपुर-मानिकपुर का काम पूरा होगा। इससे पटना एम्स से जेपी गंगा पथ होते हुए सोनपुर, बकरपुर आना-जाना आसान होगा। कच्ची दरगाह-बिदुपुर और बख्तियारपुर-ताजपुर का काम नए साल में पूरा हो जाएगा। गया-बिहारशरीफ चार लेन, बायसी-बहादुरगंज-दीघलबैंक, बेतिया-नरकटियागंज, कादिरगंज-खैरा, मीठापुर-महुली, कटिहार-बलरामपुर, मानसी-सिमरी बख्तियारपुर, अम्बा-देव-मदनपुर का काम नए साल में पूरा हो जाएगा।

केंद्र सरकार ने पटना से पूर्णिया के बीच बन रही सड़क को एक्सप्रेस-वे को दर्जा दे दिया है। जल्द ही वित्तीय मंजूरी मिल जाएगी। इस तरह बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे का काम नए साल में शुरू हो जाएगा। अन्य एक्सप्रेस-वे में गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया और बक्सर-भागलपुर का काम शुरू हो सकता है। पटना-आरा-सासाराम के बीच बन रहा एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम भी नए साल में शुरू हो जाएगा।

वाराणसी-कोलकाता के दो खंड में रोहतास के सुरक्षित वन क्षेत्र में सड़क का नए सिरे से निर्धारण और सोन नद पर पुल बनाने का काम नए साल में शुरू हो जाएगा।

भागलपुर-हंसडीहा चार लेन, पटना-औरंगाबाद में अरवल, दाउदनगर बाईपास का काम नए साल में शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा राज्य के कई स्टेट हाईवे का काम भी नए साल में पूरा होगा। इससे लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी

समस्तीपुर के मुक्ता में नए आरओबी, बूढ़ी गंडक पर दो लेन पुल, बरबीघा-शेखपुरा-जमुई-बांका-पंजवारा दो लेन सड़क का काम नए साल में शुरू होगा। दरभंगा-जयनगर चार लेन चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, डुमरांव, नासरीगंज, दावथ बाइपास, अररिया-परसरमा दो लेन, बक्सर-चौसा चार लेन बाईपास का काम नए साल में शुरू होगा। गंडक नदी पर देश का सबसे बड़े पुल का काम नए साल में शुरू होगा। खगड़िया-पूर्णिया चार लेन और मुजफ्फरपुर-सोनबरसा चार लेन सड़क का काम भी शुरू होगा।

Trending News

गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM