पटना हॉस्टल कांड मामले में SWARAJ POST की खबर का असर, कदमकुंआ के थानाध्यक्ष हेमंत झा और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रोशनी कुमारी निलंबित

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ रेप-मौत मामले में स्वराज पोस्ट की खबर का बड़ा असर हुआ है

पटना हॉस्टल कांड मामले में SWARAJ POST की खबर का असर, कदमकुंआ के थानाध्यक्ष हेमंत झा और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रोशनी कुमारी निलंबित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 25, 2026, 9:16:00 AM

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ रेप-मौत मामले में स्वराज पोस्ट की खबर का बड़ा असर हुआ है। पुलिस ने चित्रगुप्त नगर थानेदार रौशनी कुमारी और कदमकुंआ के दारोगा हेमंत झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों ने ये माना है कि केस में निचले स्तर पर लापरवाही बरती गई है, जिसके बाद देर रात यह कार्रवाई हुई है।

आरोप है कि घटना के पहले दिन से ही चित्रगुप्त नगर SHO को पूरी जानकारी थी, लेकिन वो इसे इग्नोर करती रही। यहां तक कि 3 दिन के बाद कार्रवाई शुरू की और वरीय अधिकारियों को भी मिस लीड किया। जिससे इन्वेस्टिगेशन में काफी परेशानी हुई।

इधर, फॉरेंसिंक टीम ने शनिवार को SIT को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी है। इसमें छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिलने की बात कही गई है। फॉरेंसिंक रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हो रही है।

6 जनवरी को NEET की तैयारी कर रही छात्रा शंभू हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली थी। हॉस्टल के कर्मचारी उसे हॉस्पिटल ले जाते हैं। एक हॉस्पिटल, दो हॉस्पिटल और फिर तीसरे हॉस्पिटल में मौत। छह जनवरी से नौ जनवरी तक चले इस घटनाक्रम में पुलिस सीन से गायब है।

तीन दिन तक न हॉस्टल सील हुआ, न कमरा, न बिस्तर, न कपड़े। कानून के जानकारों के अनुसार यही सबसे महत्वपूर्ण समय था, जिसमें सबूत इकट्ठे किए जाते, लेकिन पुलिस सबसे सुस्त रही। थाना प्रभारी रौशनी कुमारी ने एक कहानी गढ़ी कि लड़की ने सुसाइड किया है। उसी कहानी को एएसपी, एसपी और खुद एसएसपी भी आगे बढ़ाते रहे।

स्वराज पोस्ट की पड़ताल में यह सामने आया था कि यह किसी एक अफसर की गलती नहीं है। बिहार के इस संवेदनशील मामले में 5 चेहरे जिनकी लापरवाही सामने आई है। जिसमें थाना प्रभारी ने गलत रिपोर्ट दी, एएसपी, एसपी ने उसे सुसाइड बता दिया और एसएसपी ने तो रेप से ही इनकार कर दिया।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM