'हम साथ थे, हैं और रहेंगे' रामेश्वर महतो ने लिखा-जय NDA, क्या उपेंद्र कुशवाहा को परेशानी कर सकती हैं ये तस्वीरें

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भीतर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. आरएलएम के चार में से तीन विधायक नाराज हैं और खुलकर अपनी नाराजगी भी जाता रहे हैं.

'हम साथ थे, हैं और रहेंगे' रामेश्वर महतो ने लिखा-जय NDA, क्या उपेंद्र कुशवाहा को परेशानी कर सकती हैं ये तस्वीरें
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 31, 2025, 2:09:00 PM

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भीतर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. आरएलएम के चार में से तीन विधायक नाराज हैं और खुलकर अपनी नाराजगी भी जाता रहे हैं. नाराज विधायक एक बार फिर से एक साथ एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं.

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में टूट के बाद उनके विधायक रामेश्वर महतो ने विधायक माधव आनंद और आलोक सिंह के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही लिखा है कि 'हम सब एकजुट हैं, आज भी साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे। एनडीए की मजबूती और बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हम साथ-साथ हैं। जय एनडीए।'

इस पोस्ट में कही भी उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा का या आरएलएम का जिक्र नहीं किया है और एनडीए की एकता की बात कही है।

रामेश्वर महतो की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई लोगों ने इस पोस्ट को उपेंद्र कुशवाहा से दूरी बनाने के संकेत के तौर पर देखा और रामेश्वर महतो को खुलकर चेतावनी और सलाह दी।

दरअसल RLM के तीनों विधायक चाहते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे दीपक प्रकाश का नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा करा कर किसी दूसरे विधायक को मंत्री पद सौंपे और दीपक प्रकाश संगठन में काम करें. इसी को उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से भूल सुधार की मांग के तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन, जो सूत्र बताते हैं उसके मुताबिक ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता और उपेंद्र कुशवाहा किसी भी कीमत पर इन नाराज विधायकों के दबाव में अपना कदम पीछे नहीं खींच सकते और दीपक प्रकाश को मंत्री पद से इस्तीफा नहीं कराएंगे.

ऐसे में नए साल में भी ये तनातनी जारी रहेगी. हालांकि ये विधायक दूसरे किसी पार्टी में या बीजेपी, जेडीयू में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं. लेकिन, इन तीनों की एकजुटता और नाराजगी उपेंद्र कुशवाहा को परेशान कर रही है.

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM