हिजाब विवाद: डॉक्टर नुसरत परवीन को जॉइनिंग के लिए सरकार ने दिया एक हफ्ते का और समय

पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में चर्चित डॉक्टर नुसरत परवीन हिजाब विवाद को लेकर एक नया अपडेट आया है। महिला आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन को स्वास्थ्य विभाग ने ड्यूटी जॉइन करने के लिए एक और मौका दिया है।

हिजाब विवाद: डॉक्टर नुसरत परवीन को जॉइनिंग के लिए सरकार ने दिया एक हफ्ते का और समय
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 02, 2026, 3:29:00 PM

पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में चर्चित डॉक्टर नुसरत परवीन हिजाब विवाद को लेकर एक नया अपडेट आया है। महिला आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन को स्वास्थ्य विभाग ने ड्यूटी जॉइन करने के लिए एक और मौका दिया है। पहले उनकी जॉइनिंग की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन तय समय सीमा के भीतर जॉइनिंग नहीं होने के बाद अब विभाग ने इसे बढ़ाकर 7 जनवरी 2026 कर दिया है।

गौरतलब है कि पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश सिंह ने पहले स्पष्ट कहा था कि निर्धारित तिथि के बाद जॉइनिंग संभव नहीं होगी। इसके बावजूद विभाग ने उदार रुख अपनाते हुए नुसरत परवीन को अतिरिक्त समय दिया है। इस फैसले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के भीतर भी चर्चा तेज है।

इस बीच आयुष डॉक्टरों के एक बड़े वर्ग ने डॉ. नुसरत परवीन के समर्थन में आवाज उठाई है। कई डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे विवाद से ऊपर उठकर अपनी नियुक्ति स्वीकार करें और ड्यूटी जॉइन करें। हालांकि, अब तक नुसरत परवीन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह स्पष्ट नहीं है कि वे तय समय सीमा के भीतर जॉइन करेंगी या नहीं।

आपको बता दें कि यह पूरा विवाद 15 दिसंबर 2025 को सामने आया था। पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित एक सरकारी नियुक्ति कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। इसी दौरान जब डॉ. नुसरत परवीन मंच पर पहुंचीं, तो उनके हिजाब को लेकर मुख्यमंत्री की टिप्पणी और इशारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा का विषय बन गया और राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि डॉ. नुसरत परवीन 7 जनवरी तक ड्यूटी जॉइन करती हैं या नहीं।

Trending News

गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM