घर से लेकर राष्ट्र के निर्माण में नारीशक्ति का योगदान सशक्त भारत की मजबूत नींव रख रहा है: संजय सरावगी ‎

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में जुटी हुई हैं

घर से लेकर राष्ट्र के निर्माण में नारीशक्ति का योगदान सशक्त भारत की मजबूत नींव रख रहा है: संजय सरावगी ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 08, 2026, 6:14:00 PM

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में जुटी हुई हैं।

‎उन्होंने कहा कि यह कहा जा सकता है कि घर से लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में नारीशक्ति का योगदान सशक्त भारत की मजबूत नींव रख रहा है।

‎आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित अटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित किया।

‎इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

‎इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन नारी के अंदर विश्वास, खुशी और अपने सपनों को साकार करने का उत्सव मनाने का दिन है।

‎बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज नारीशक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि अपने सपनों, साहस और आत्मविश्वास से मातृशक्ति हर दिन नई संभावनाओं की दिशा तय करती है और लगातार आगे बढ़ रही है।

‎महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पंचायत और नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण एनडीए सरकार की देन है।

‎उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को मिले अधिकार के बल पर बिहार आज बदल रहा है। सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

‎कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने उपस्थित नारीशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आधी आबादी की सहभागिता की चिंता समाज को करना आवश्यक है। जब भी महिलाओं को मौका मिला, दुनियाभर में ही नहीं, इससे आगे भी परचम लहराने का काम किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी में समाज सृजन करने की शक्ति निहित होती है। 

‎उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर भविष्य गढ़ती हैं तो हर चुनौती को स्वीकार भी करती हैं। आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं जहां नारीशक्ति ने लोहा नहीं मनवाया। 

‎ इस कार्यक्रम में अंशु और अंकिता, शालिनी सुमन, पूनम शर्मा, पिंकी यादव, अंजू मिश्रा, प्रीति सहित अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली बिहार की कई बेटियों को सम्मानित किया गया।

‎इस कार्यक्रम में मंत्री रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक रेणु देवी, शोभा सिंह, सीता साहू, अनामिका भूषण, अनामिका पासवान, सजल झा,मीना झा, दिव्या झा, सरला रजक, सरोज जायसवाल, सीमा पांडेय, शशि वल्दियार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, खिलाड़ियों, उद्यमियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Trending News

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
Jul 18, 2026, 11:39:00 AM
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Jul 18, 2026, 11:34:00 AM
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
Jul 18, 2026, 11:27:00 AM
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
Jul 18, 2026, 11:16:00 AM
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
Jul 18, 2026, 10:58:00 AM
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 18, 2026, 10:53:00 AM