सीट बंटवारे पर नाराज चिराग को मनाने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े, NDA में मंथन तेज

दिल्ली में चिराग पासवान के आवास पर सीट शेयरिंग को लेकर बैठक चल रही है। बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय चिराग को मनाने पहुंचे हैं।

सीट बंटवारे पर नाराज चिराग को मनाने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े, NDA में मंथन तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 07, 2025, 2:34:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों ही सीट शेयरिंग को लेकर गहन मंथन में जुटे हैं। इसी बीच खबर है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान सीट बंटवारे के फार्मूले से नाराज हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, उन्हें मनाने के लिए बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े मंगलवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक का माहौल गंभीर रहा और बातचीत फिलहाल जारी है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर आज शाम तक बीजेपी और चिराग के बीच सहमति नहीं बनती है, तो सीट शेयरिंग को लेकर कल तक कोई बड़ी प्रगति होने की संभावना नहीं है, क्योंकि चिराग आज ही देर शाम पटना लौट सकते हैं। चुनावी रणनीति और गठबंधन की मजबूती पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

सूत्रों को अनुसार, बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनाने के लिए हुई केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने आज दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से उनके आवास पर मुलाकात की

बताया जा रहा है कि यदि आज चिराग और बीजेपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई सहमति नहीं बनती है तो कल शाम तक बातचीत आगे कोई प्रगति नहीं होगी, क्योंकि आज शाम को चिराग दिल्ली से लौट कर पटना आएंगे, जहां से वह अपने पैतृक गांव जाएंगे.

सूत्रों ने बताया कि चिराग पासवान आज दिल्ली से पटना रवाना होंगे. वे अपने पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी जाएंगे, जहां अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे. चिराग इस अवसर पर गांव में आयोजित श्रद्धा सभा में फूलमाला चढ़ाएंगे और समर्थकों व परिवार से मिलेंगे. 

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM