कड़ाके की ठंड के बावजूद फूल एक्शन में CM नीतीश, JDU ऑफिस पहुंचे- महिला से बोले- तुमको भी प्रणाम करते हैं

नए साल के दूसरे दिन शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक सुखद सरप्राइज दिया

कड़ाके की ठंड के बावजूद फूल एक्शन में CM नीतीश,  JDU ऑफिस पहुंचे- महिला से बोले- तुमको भी प्रणाम करते हैं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 02, 2026, 8:08:00 PM

नए साल के दूसरे दिन शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक सुखद सरप्राइज दिया। मुख्यमंत्री अचानक जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुँच गए। जैसे ही उनके आने की खबर फैली, कार्यालय में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सभी ने तालियों और नारों के साथ अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अंदाज़ हमेशा की तरह सादा और आत्मीय रहा। वे कार्यालय में मौजूद हर नेता और कार्यकर्ता से व्यक्तिगत रूप से मिले। मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर सभी को प्रणाम करते दिखे और नए साल की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवपूर्ण और भावनात्मक बना रहा।

प्रदेश कार्यालय के हॉल में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं से बातचीत की और हालचाल जाना। इसी दौरान एक महिला कार्यकर्ता अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी। मुख्यमंत्री जब आगे बढ़ रहे थे, तभी उन्होंने उस महिला को देखा और सहज मुस्कान के साथ कहा, “अरे इधर आओ, तुमको भी प्रणाम करते हैं।” यह सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे। मुख्यमंत्री ने महिला कार्यकर्ता को भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया, जो उनके सरल और मानवीय स्वभाव को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला। कई कार्यकर्ता सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए। सभी अपने नेता से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। पार्टी कार्यालय में मौजूद नेताओं ने इसे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला क्षण बताया।

नए साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह अचानक दौरा और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन, संगठन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करता नजर आया

Trending News

गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM