बिहार में दलबदल का दौर जारी, अरुण कुमार थामेंगे JDU का दामन

बिहार विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच राजनीतिक दलबदल बढ़ गया है. जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार आज दोपहर 3 बजे जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

बिहार में दलबदल का दौर जारी, अरुण कुमार थामेंगे JDU का दामन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 10, 2025, 9:20:00 PM

बिहार विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच राजनीतिक दलबदल बढ़ गया है. जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार आज दोपहर 3 बजे जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

तेजस्वी के ऑपरेशन भूमिहार से जेडीयू में खलबली मच गयी है. बेचैन जेडीयू ने आनन फानन में उसी नेता को पार्टी में शामिल कराने का फैसला लिया है, जिसे कुछ दिनों पहले पार्टी में एंट्री कराने पर रोक लगा दिया है. शनिवार को जेडीयू के तमाम दिग्गज खुद मौजूद रहकर जहानाबाद के पूर्व सांसद अरूण कुमार को पार्टी में शामिल करायेंगे.

जेडीयू में कल पूर्व सांसद अरूण कुमार को शामिल कराया जा रहा है. जेडीयू की बेचैनी का आलम ये है कि अरूण कुमार को पार्टी में शामिल कराने के लिए नीतीश कुमार को छोड़ कर पार्टी के सारे बड़े नेता मौजूद रहेंगे. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, नीतीश के सबसे करीबी मंत्री विजय चौधरी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा खुद मौजूद रहकर अरूण कुमार और उनके बेटे को पार्टी में शामिल करायेंगे.

4 सितंबर 2025 को अरूण कुमार को जेडीयू में शामिल होना था. लेकिन ऐन वक्त पर अरूण कुमार को पार्टी में एंट्री देने से मना कर दिया गया था. उनके मिलन समारोह को रद्द कर दिया गया था. चर्चा थी कि ललन सिंह की नाराजगी के कारण अरूण कुमार को पार्टी में शामिल कराने से मना कर दिया गया था.

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM