विधायक दल के नेता को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, राजेश राम, अल्लावरू सहित 6 विधायक रहेंगे मौजूद

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अब तक अपने विधायक दल के नेता का ऐलान नहीं कर पाई है। इसी को लेकर पटना के एक होटल में कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है।

विधायक दल के नेता को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, राजेश राम, अल्लावरू सहित 6 विधायक रहेंगे मौजूद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 02, 2026, 7:17:00 PM

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अब तक अपने विधायक दल के नेता का ऐलान नहीं कर पाई है। इसी को लेकर पटना के एक होटल में कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक पर बिहार की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि आज विधायक दल के नेता को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

इस हाई लेवल मीटिंग में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और पार्टी के सभी 6 विधायक मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनाना है, जो अब तक पार्टी के भीतर आपसी मतभेदों के कारण अटका हुआ है।

विधानसभा चुनाव परिणाम आए हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस अब तक प्रदेश में अपना नेता नहीं चुन सकी है। इस दौरान विधानसभा का एक सत्र भी निकल चुका है और आज से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है, जो पार्टी के लिए असहज स्थिति को और गंभीर बनाता है।

23 जनवरी को दिल्ली में भी बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई थी। उस समय विधायकों को दिल्ली तलब कर आलाकमान की मौजूदगी में अंतिम मुहर लगने की बात कही गई थी, लेकिन तब भी सहमति नहीं बन सकी।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बार विधायकी अनुभव या सांगठनिक वरीयता के आधार पर नेता चुन सकती है। इस दौड़ में मनिहारी से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और चनपटिया से विधायक अभिषेक रंजन का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। मनोहर प्रसाद सिंह चौथी बार विधायक बने हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं, जबकि अभिषेक रंजन पहली बार विधायक हैं, लेकिन युवा कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

आज की बैठक में आलाकमान सभी विधायकों से वन-टू-वन बातचीत कर उनकी नाराजगी के कारणों को समझने की कोशिश करेगा। साथ ही, बातचीत के आधार पर संगठन में उनकी भूमिका बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। अब देखना होगा कि क्या आज कांग्रेस बिहार में विधायक दल के नेता को लेकर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस खत्म कर पाती है या नहीं।

Trending News

चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
Jul 24, 2026, 5:03:00 PM
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
Jul 24, 2026, 5:02:00 PM
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
Jul 24, 2026, 4:54:00 PM
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 4:39:00 PM