'हम तो 24 घंटे में सीएम आवास खाली कर देंगे' राबड़ी बंगला विवाद पर CM सम्राट बोले-बंगला किसी की बपौती नहीं

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं करने को लेकर बिहार में सियासत तेज है। पूर्व सीएम अपना सरकारी आवास खाली करने को तैयार नहीं हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।

'हम तो 24 घंटे में सीएम आवास खाली कर देंगे' राबड़ी बंगला विवाद पर CM सम्राट बोले-बंगला किसी की बपौती नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 02, 2026, 12:48:00 PM

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं करने को लेकर बिहार में सियासत तेज है। पूर्व सीएम अपना सरकारी आवास खाली करने को तैयार नहीं हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने  कहा कि सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं है। साथ ही सीएम सम्राट ने कहा कि हम तो 24 घंटे में सीएम आवास को खाली कर देंगे।  

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि बंगला किसी की बपौती नहीं।  लोगों को बंगले से मोह हो गया है।  मां-बाप और बेटा सबको अलग घर चाहिए।  साथ ही सीएम ने कहा कि वो लोक सेवक हैं। जिस दिन उनके नेता और पार्टी का आदेश होगा उस दिन 24 घंटे के अंदर वो CM आवास खाली करेंगे और झोला उठाकर अपने निजी आवास में शिफ्ट हो जाएंगे।  

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। भवन निर्माण विभाग ने 27 मई 2026 को यह बंगला बिहार सरकार के दुग्ध एवं मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। इसके बदले राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। विभाग की ओर से राबड़ी देवी को तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है और बंगला खाली करने के लिए 15 दिनों का समय भी दिया गया है। हालांकि, राबड़ी देवी ने फिलहाल बंगला खाली करने से इनकार कर दिया है।

लालू यादव का परिवार साल 2005 से पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में रह रहा है। अब सरकार की ओर से बंगला खाली करने का आदेश दिए जाने के बावजूद राबड़ी देवी ने इसे छोड़ने से इनकार कर दिया है। राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। 

खुली चुनौती के बाद राबड़ी आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए आखिरी अल्टीमेटम दिया गया है। आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। पटना जिला प्रशासन की तरफ से दिए नोटिस के अनुसार राबड़ी देवी को 15 दिनों के भीतर 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करना होगा। पटना जिला प्रशासन ने 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने के लिए अनुरोध किया है आवास खाली नहीं करने पर 15 दिनों के बाद राबड़ी देवी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 

Trending News

पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM