भाजपा का संकल्प - एक ऐसा भारत बनाना, जहाँ विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ें: संजय सरावगी ‎

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपनी प्रवास यात्रा के क्रम में छपरा से समस्तीपुर पहुंचे।

भाजपा का संकल्प - एक ऐसा भारत बनाना, जहाँ विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ें: संजय सरावगी ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 31, 2026, 4:57:00 PM

पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपनी प्रवास यात्रा के क्रम में छपरा से समस्तीपुर पहुंचे। समस्तीपुर पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। 

‎समस्तीपुर पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी का कार्यकर्ताओं ने ताजपुर कोल्ड स्टोर के पास गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं द्वारा फूल बरसाए गए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सरावगी के गंगापुर और मुसरी घरारी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं के इस स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने उनका आभार जताया। 

‎इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी समस्तीपुर जिला कार्यालय पहुंचे, जहाँ सैकड़ों की संख्या में जुटे जिले भर के कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष का अभूतपूर्व स्वागत किया। अपने अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा खास तैयारी की गई थी। यहाँ के बाद वे यू एन पैलेस पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए। 

‎यहाँ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है, जो बिहार को सशक्त और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर कर रहा है। आज कार्यकर्ताओं का जज़्बा और जुनून यह साबित करने के लिए काफी है कि बिहार का विकास दिखा है और इसे हम विकसित भी बनाएंगे। 

‎उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाकर प्रदेश में विकास, सुशासन और नई संभावनाओं का अध्याय की नींव रख दी है। अब हमारी प्रतिबद्धता है कि जनता से किए वादों को पूरा करें।  

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस सुशासन मॉडल को पूरे देश और विश्व के सामने स्थापित किया है, उसी मॉडल के साथ हम सभी को कार्य करना चाहिए, तभी विकास के सही मापदंड को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर विकासशील भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा का संकल्प एक ऐसा भारत बनाना है जहाँ विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ें।‎

‎उन्होंने कहा कि आज जगत जननी माता सीता की जन्मभूमि पुनौरा धाम के विकास को लेकर काम शुरू हो चुका है तो प्रदेश के बड़े शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। 

‎उन्होंने कहा कि यह प्रवास कार्यक्रम कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता के बीच भरोसे का सेतु बनाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचना है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर जनता से संवाद करें और योजनाओं की जानकारी दें। 

‎उन्होंने कहा  कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और एकजुटता संगठन की शक्ति है, जो हमें जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्षा समस्तीपुर (उत्तरी)  नीलम सहनी , जिलाध्यक्ष समस्तीपुर (दक्षिणी) शशिधर झा, प्रदेश महामंत्री  राकेश कुमार एवं  भीम साहू,  विधायक रोसड़ा  बिरेंद्र कुमार पासवान, विधान पार्षद डॉ. तरुण चौधरी  सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

‎इसके बाद भाजपा अध्यक्ष सरावगी पवित्र पासवान के आवास पहुंचे और दोपहर का भोजन किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और हालचाल जाना। इसके बाद जिला कार्यालय में जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत करने और आगे के कार्यक्रमों की चर्चा की। 

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इस प्रवास कार्यक्रम में संघ कार्यालय भी पहुंचे और संघ परिवार के लोगों से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद वे जिले के प्रबुद्ध और गणमान्य लोगों के साथ बैठकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा की। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे संजीतजी के आवास पहुँचे और रात्रि का भोजन ग्रहण किया।

Trending News

गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM