बिहार में कड़ाके की ठंड: पटना सबसे ठंडा, 29 जिलों में कोल्ड-डे का असर

बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले सात दिनों तक भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है

बिहार में कड़ाके की ठंड: पटना सबसे ठंडा, 29 जिलों में कोल्ड-डे का असर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 30, 2025, 10:09:00 AM

बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले सात दिनों तक भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर पटना समेत आठ जिलों में अगले पांच दिनों तक धूप नहीं निकलने की संभावना जताई गई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना सहित राज्य के 29 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 तापमान में आई इस गिरावट के कारण दिन और रात दोनों समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मंगलवार को नालंदा जिले के राजगीर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा।

राज्य के कई जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

 राजधानी पटना में पिछले चार दिनों से लगातार कोल्ड-डे दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को कोहरे और बादलों की वजह से दिनभर धूप नहीं निकली। वहीं तेज पछुआ हवा ने ठंड का असर और बढ़ा दिया, जिससे लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए। पटना राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 2.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया।

कोहरे का असर यातायात पर भी साफ नजर आ रहा है। सोमवार को पटना एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि 16 उड़ानें देरी से रवाना हुईं। रेल यातायात भी प्रभावित है। तेजस राजधानी समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और खासकर बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाव के लिए जरूरी एहतियात अपनाने को कहा है।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM