बिहार में 11 नए सैटेलाइट शहर को लेकर CM सम्राट की बड़ी बैठक, रोजगार-निवेश के नए अवसर खुलेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

बिहार में 11 नए सैटेलाइट शहर को लेकर CM सम्राट की बड़ी बैठक, रोजगार-निवेश के नए अवसर खुलेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 02, 2026, 10:47:00 AM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।  नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने 11 टाउनशिप के लोकेशन, प्रत्येक सैटेलाइट टाउन की भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना विकास की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टाउनशिप विकास योजना महत्वपूर्ण योजना है। इस परियोजना को राज्य के शहरीकरण, आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर तथा बेहतर आवासीय सुविधाओं के दृष्टिकोण से सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। भूमि अधिग्रहण, स्वीकृतियों एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आने वाली बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

भूमि अधिग्रहण, स्वीकृतियों और प्रशासनिक बाधाओं को जल्द दूर करने पर जोर दिया गया। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा नागरिकों को आधुनिक जीवन-स्तर के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सीएम ने कहा कि परियोजनाओं से आर्थिक विकास और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होगी। 11 सैटेलाइट टाउन के पूरा होने से सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी। संकल्प सभागार में हुई बैठक में मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बिहार राज्य आवास बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News

पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM