बिहार बोर्ड : मैट्रिक परीक्षा 17 से, जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक, राज्यभर से 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 को पूरी तरह कदाचारमुक्त, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं

बिहार बोर्ड : मैट्रिक परीक्षा 17 से, जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक, राज्यभर से 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 07, 2026, 8:55:00 AM

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 को पूरी तरह कदाचारमुक्त, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही  परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। 

समिति ने स्पष्ट किया है कि इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और जूता-मोजा पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दोनों पालियों में होगी। इसमें कुल 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

साथ ही परीक्षा में विलंब से पहुंचकर चहारदीवारी फांदने या किसी भी अवैध तरीके से परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर भी इंटर परीक्षा की तरह ही मैट्रिक में भी रोक रहेगा। ऐसा करने पर दो वर्ष तक परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा और अवैध प्रवेश पर प्राथमिकी होगी। यदि किसी केंद्राधीक्षक द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है, तो उनके विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों व जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

समिति ने निर्देश दिया है कि दोनों पालियों की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए अधिकतम नौ बजे तक केंद्र में प्रवेश करना होगा। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी और 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

Trending News

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Jul 24, 2026, 12:10:00 PM
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
Jul 24, 2026, 12:08:00 PM
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Jul 24, 2026, 11:56:00 AM
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM