पवन सिंह विवाद के बीच पत्नी ज्योति ने रखा करवा चौथ व्रत, बोलीं- अभागन हूं पर धर्म नहीं छोड़ूंगी

भोजपुरी सिंगर, एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद काफी दिनों से सुर्खियों में है। इस बीच ज्योति सिंह ने करवा चौथ पर अकेले पूजा करते एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

पवन सिंह विवाद के बीच पत्नी ज्योति ने रखा करवा चौथ व्रत, बोलीं- अभागन हूं पर धर्म नहीं छोड़ूंगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 11, 2025, 12:55:00 PM

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ खास अंदाज में मनाया. उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखा. हालांकि पवन सिंह इस मौके पर उनके साथ मौजूद नहीं थे, लेकिन ज्योति सिंह ने अपने पति की फोटो देखकर चांद को अर्घ्य दिया और व्रत की पारंपरिक रस्में निभाईं. इस मौके पर उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे व्रत की रस्में पूरी करती दिख रही हैं.

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है- मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।'

39 सेकेंड के वीडियो के बैकग्राउंड में पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी गाना बज रहा है। जिसके बोल हैं-पल-पल पहाड़ नियन लागे समइया, जियरा रहेला ए पिया तोहरा बिना हमर जिंदगी उदास।

ज्योति सिंह वीडियो में पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ करवा चौथ मनाती दिख रही हैं। लाल जोड़े में सजी-संवरी पूजा की थाली के साथ नजर आ रही हैं।

उनके एक हाथ में पूजा की थाली और दूसरे हाथ में चलनी दिख रहा है, जिसमें जलता हुआ दीया रखा हुआ है। वे चांद को चलनी से देखती हैं, इसके बाद खुद जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती दिख रही हैं।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM