पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 10, 2025, 4:27:00 PM

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पार्टी का कहना है कि राज्य में SIR प्रक्रिया में कई खामियां हैं और इस पर न्यायालय का हस्तक्षेप आवश्यक है।

यह याचिका न्यायमूर्ति सूर्यकांत के समक्ष दायर की गई है, जो वर्तमान में बिहार और तमिलनाडु में चल रहे SIR मामलों की भी सुनवाई कर रहे हैं। कांग्रेस ने आग्रह किया है कि पश्चिम बंगाल से जुड़ी इस याचिका को भी मंगलवार को निर्धारित बिहार SIR मामले के साथ ही सूचीबद्ध किया जाए।

कांग्रेस का कहना है कि राज्यभर से लोग SIR की प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतें कर रहे हैं और पार्टी से सहायता की मांग कर रहे हैं।

इस बीच, जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल की याचिका को अन्य राज्यों के मामलों के साथ जोड़ा जाए या नहीं, यह निर्णय मुख्य न्यायाधीश (CJI) द्वारा लिया जाएगा।

गौरतलब है कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने पहले ही तमिलनाडु में SIR प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

दरअसल, चुनाव आयोग ने जून 2025 में बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्देश दिया था और प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां चुनाव की घोषणा भी कर दी थी। हालांकि, उस दौरान भी इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं।

बावजूद इसके, आयोग ने 27 अक्टूबर को देश के 12 राज्यों, जिनमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु भी शामिल हैं, में SIR कराने का आदेश जारी किया था। यह प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM