जंगल में छिपे माओवादियों की मुश्किलें बढ़ीं, नेत्रा ड्रोन ने बढ़ाई सुरक्षा बलों की पकड़

जंगल में छिपे माओवादियों की मुश्किलें बढ़ीं, नेत्रा ड्रोन ने बढ़ाई सुरक्षा बलों की पकड़

जंगल में छिपे माओवादियों की मुश्किलें बढ़ीं, नेत्रा ड्रोन ने बढ़ाई सुरक्षा बलों की पकड़
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 27, 2026, 12:50:00 PM

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की पकड़ और सख्त होती जा रही है। इसका मुख्य कारण है ‘नेत्रा’ नामक हाई-टेक ड्रोन, जो अब नक्सलियों की निगरानी में सुरक्षा बलों के लिए तीसरी आंख की भूमिका निभा रहा है। झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में अब माओवादी सिर्फ जमीन पर ही नहीं, बल्कि हवा में भी सतर्क रहने को मजबूर हो गए हैं।

‘नेत्रा’ ड्रोन की खासियत यह है कि यह जंगलों में छिपे माओवादियों की हर हरकत को ऊपर से कैप्चर कर रियल टाइम में कंट्रोल रूम तक तस्वीरें और वीडियो भेजता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह कम ऊँचाई पर उड़ते हुए भी बेहद कम आवाज करता है, जिससे दुश्मन को इसकी मौजूदगी का पता लगना मुश्किल हो जाता है।

अगर पहले आप जंगलों में बाज या चील जैसे शिकारी पक्षियों को उड़ते हुए देखते थे, तो अब उसी आकार और ऊँचाई पर एक आधुनिक यंत्र भी नजर आता है। यही ‘नेत्रा’ ड्रोन है, जो पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लिए निगरानी का एक प्रभावी उपकरण बन चुका है।

दिन हो या रात, नेत्रा हर समय ऑपरेशन के लिए काम करता है। जिस क्षेत्र में इसे तैनात किया जाता है, वहां की गतिविधियों की लाइव तस्वीरें सीधे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देती हैं। इससे सुरक्षा बलों को किसी भी छापामार अभियान या गश्त की योजना बनाने में मदद मिलती है और नक्सलियों की स्थिति को भांपकर समय पर कार्रवाई की जा सकती है।

नेत्रा ड्रोन की प्रमुख विशेषताएं

  • जंगल में छिपे नक्सलियों की सटीक लोकेशन और गतिविधियों की पहचान

  • वर्टिकल (सीधी) उड़ान और जमीन पर सीधे उतरने की क्षमता

  • दिन और रात दोनों समय स्पष्ट तस्वीरें और वीडियो कैप्चर

  • हवा में उड़ता हुआ पक्षी जैसा दिखना, जिससे पहचान मुश्किल

  • बहुत कम ध्वनि, पास से गुजरने पर भी पता लगना कठिन

  • वजन लगभग डेढ़ किलो

  • अत्याधुनिक कैमरा और सेंसर से लैस

Trending News

बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
Jul 16, 2026, 2:30:00 PM
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM