चांदी की रफ्तार से बाजार हैरान, पांच लाख तक जाने के संकेत, सोने में भी बंपर उछाल

चांदी की रफ्तार से बाजार हैरान, पांच लाख तक जाने के संकेत, सोने में भी बंपर उछाल

चांदी की रफ्तार से बाजार हैरान, पांच लाख तक जाने के संकेत, सोने में भी बंपर उछाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 30, 2026, 12:27:00 PM

कीमती धातुओं के बाजार में इन दिनों जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए चार लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि केवल दस दिनों के भीतर इसकी कीमत में करीब एक लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस तेजी का असर अब बाजार की सप्लाई पर भी साफ नजर आने लगा है।

सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि चांदी की उपलब्धता तेजी से घट रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पूरा भुगतान करने के बावजूद दुकानदारों को 15 से 20 दिन तक चांदी की डिलीवरी का इंतजार करना पड़ रहा है। औद्योगिक इकाइयों की बढ़ती मांग ने सप्लाई चेन पर अतिरिक्त दबाव बना दिया है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि मौजूदा रुझान जारी रहा तो चांदी की कीमत जल्द ही पांच लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

मांग बढ़ी, बाजार में कमी

जानकारों के अनुसार शादी-ब्याह और लगन के मौसम ने चांदी की मांग को अचानक बढ़ा दिया है। एक तरफ कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार में माल की कमी महसूस की जा रही है। इस स्थिति से न केवल व्यापारी बल्कि आम ग्राहक भी परेशान हैं। दुकानों पर मांग के मुताबिक स्टॉक उपलब्ध नहीं है, जबकि निवेशक और उद्योग बड़े पैमाने पर चांदी की खरीदारी में जुटे हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो रांची में 20 जनवरी को चांदी का भाव 3,06,000 रुपये प्रति किलो था, जो 29 जनवरी तक बढ़कर 4,06,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। यानी महज दस दिनों में कीमत में एक लाख रुपये की छलांग लगी है।

सोना भी मजबूत रुख में

चांदी के साथ-साथ सोने के दामों में भी मजबूती बनी हुई है। रांची में 20 जनवरी को जेवराती सोना 1,34,500 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था, जो अब बढ़कर 1,67,200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इस तरह दस दिनों के भीतर सोने की कीमत में 32,700 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निवेश और औद्योगिक मांग के चलते फिलहाल कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव के बजाय तेजी का माहौल बना रह सकता है।

Trending News

बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
Jul 16, 2026, 2:30:00 PM
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM