सरकारी बैंकों में आज देशव्यापी हड़ताल, लगातार चौथे दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

सरकारी बैंकों में आज देशव्यापी हड़ताल, लगातार चौथे दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

सरकारी बैंकों में आज देशव्यापी हड़ताल, लगातार चौथे दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 27, 2026, 10:33:00 AM

देशभर के सरकारी बैंकों के कर्मचारी मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर चले गए हैं। भले ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से किसी तरह की आधिकारिक बैंक छुट्टी घोषित नहीं की गई है, लेकिन यूनियन के आह्वान के चलते बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ना तय माना जा रहा है।

इस हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सभी प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले लगातार तीन दिन—चौथा शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस—के कारण बैंक बंद रहे थे। अब हड़ताल की वजह से चौथे दिन भी ग्राहकों को शाखाओं में कामकाज ठप मिलने की संभावना है।

क्या है कर्मचारियों की मांग

बैंक कर्मचारी यूनियनें लंबे समय से ‘फाइव-डे बैंकिंग सिस्टम’ लागू करने की मांग कर रही हैं। मौजूदा व्यवस्था में बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को काम होता है। यूनियनों का कहना है कि हर सप्ताह शनिवार और रविवार को अवकाश देकर पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू की जानी चाहिए।

ग्राहकों पर पड़ेगा असर

सरकारी बैंकों की शाखाएं बंद रहने से चेक क्लीयरेंस, नकद जमा, ड्राफ्ट और अन्य जरूरी बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। हालांकि निजी बैंकों में कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं भी चालू रहेंगी। एटीएम सेवाओं पर आंशिक प्रभाव पड़ सकता है, ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि जरूरी लेनदेन के लिए ऑनलाइन और डिजिटल विकल्पों का उपयोग करें।

Trending News

बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
Jul 16, 2026, 2:30:00 PM
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM