आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौ*त

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौ*त

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौ*त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 01, 2025, 1:40:00 PM

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के दिन भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार्तिक मास के इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे।

भीड़ इतनी अधिक हो गई कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाए। अचानक धक्का-मुक्की के चलते भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई और लोग आपस में गिर पड़े। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को तुरंत और बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए, साथ ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया।

राज्य सरकार ने इस घटना की गहन जांच का आदेश दे दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि भगदड़ का कारण मंदिर में एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का इकट्ठा होना था, और प्रशासन की टीमें स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में लगी हुई हैं।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM