पंचतत्व में विलीन हुये अजित 'दादा' पवार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पंचतत्व में विलीन हुये अजित 'दादा' पवार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पंचतत्व में विलीन हुये अजित 'दादा' पवार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 29, 2026, 3:12:00 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को गुरुवार को उनके गृह क्षेत्र बारामती में अंतिम विदाई दी गई। काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके दोनों पुत्र पार्थ पवार और जय पवार ने चिता को मुखाग्नि दी। इस भावुक अवसर पर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, चाचा शरद पवार और बेटी सुप्रिया सुले समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अंतिम यात्रा में देश और राज्य की राजनीति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हजारों की संख्या में आम लोग भी अपने नेता को अंतिम सलाम कहने के लिए जुटे।

गौरतलब है कि बुधवार सुबह अजित पवार का चार्टर्ड विमान बारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में उनके एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू सदस्य समेत कुल पांच लोगों की जान चली गई। 66 वर्षीय अजित पवार आगामी 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे।

उनके असामयिक निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Trending News

बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
Jul 16, 2026, 2:30:00 PM
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM