देश की प्रमुख प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारियों की कमी लगातार गंभीर होती जा रही है। केंद्र सरकार के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक IAS, IPS और IFS तीनों सेवाओं को मिलाकर देशभर में कुल 2830 पद खाली पड़े हैं। इसका असर कई राज्यों के प्रशासनिक कामकाज पर साफ नजर आने लगा है।
विशेष रूप से झारखंड की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। राज्य में IAS के 224 स्वीकृत पदों के मुकाबले फिलहाल केवल 170 अधिकारी ही तैनात हैं। यानी यहां 54 पद अब भी रिक्त हैं।
सरकारी आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि बड़े राज्यों में भी अफसरों की कमी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में प्रशासनिक सेवाओं में रिक्त पदों की संख्या काफी अधिक है।
IAS में 1300 पद खाली
IPS में 505 पद रिक्त
IFS में 1029 पद खाली
उत्तर प्रदेश: 652 स्वीकृत, 571 अधिकारी तैनात
मध्य प्रदेश: 459 स्वीकृत, 391 अधिकारी कार्यरत
महाराष्ट्र: 435 स्वीकृत, 359 अधिकारी तैनात
बिहार: 359 स्वीकृत, 303 अधिकारी मौजूद
झारखंड: 224 स्वीकृत, 170 अधिकारी मौजूद
IAS भर्ती
ओबीसी: 245
एससी: 135
एसटी: 67
IPS भर्ती
ओबीसी: 255
एससी: 141
एसटी: 71
IFS भर्ती
ओबीसी: 231
एससी: 95
एसटी: 48