सुषमा बड़ाइक प्रकरण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

सुषमा बड़ाइक प्रकरण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

सुषमा बड़ाइक प्रकरण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 04, 2026, 2:51:00 PM

रांची के  बहुचर्चित सुषमा बड़ाइक हमला प्रकरण में झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को अहम सुनवाई पूरी करते हुए अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एस. एम. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ के समक्ष हुई।

यह मामला उस हमले से संबंधित है, जो दिसंबर 2022 में रांची के सहजानंद चौक के समीप सुषमा बड़ाइक पर किया गया था। बताया जाता है कि वह अदालत की कार्यवाही के सिलसिले में जा रही थीं, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ। सुषमा बड़ाइक वही महिला हैं, जिन्होंने वर्ष 2005 में तत्कालीन आईजी पी.एस. नटराजन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है।

घटना के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की थी और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया था कि हमले में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। अदालत के निर्देशों के बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया था।

ताजा सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रखा है। 

Trending News

मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
Jul 24, 2026, 10:30:00 AM
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
Jul 24, 2026, 10:22:00 AM
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 24, 2026, 10:20:00 AM
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
Jul 24, 2026, 9:54:00 AM
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
Jul 23, 2026, 8:21:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Jul 23, 2026, 8:13:00 PM
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
Jul 23, 2026, 7:59:00 PM
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
Jul 23, 2026, 7:55:00 PM
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
Jul 23, 2026, 7:46:00 PM
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
Jul 23, 2026, 7:40:00 PM