प्रधनमंत्री मोदी ने लिखी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा की प्रस्तावना

प्रधनमंत्री मोदी ने लिखी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा की प्रस्तावना

प्रधनमंत्री मोदी ने लिखी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा की प्रस्तावना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Sep 30, 2025, 11:49:00 AM

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की जल्द प्रकाशित होने वाली आत्मकथा ‘आई एम जॉर्जिया’ (I Am Giorgia) इन दिनों खास चर्चा में है। वजह यह है कि इस किताब की प्रस्तावना का एक हिस्सा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है। भारत में यह पुस्तक ‘आई एम जियोर्जिया – माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स’ नाम से रिलीज की जाएगी, जबकि इसके अमेरिकी संस्करण की प्रस्तावना पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लिखी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस आत्मकथा को “मन की बात” यानी दिल से निकली भावनाओं की संज्ञा दी है। उन्होंने मेलोनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें “विचारों और संवेदनाओं का अद्भुत संगम करने वाली नेता” बताया।

मोदी ने अपनी प्रस्तावना में भारत और इटली के गहरे रिश्तों पर प्रकाश डाला। उनके अनुसार दोनों देशों की दोस्ती की नींव साझा सांस्कृतिक मूल्यों पर रखी गई है, जिनमें विरासत की रक्षा, समुदाय की ताकत और नारी शक्ति का सम्मान प्रमुख हैं।

इतालवी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक केवल दो पुस्तकों के लिए ही प्रस्तावना लिखी है। पहली बार वर्ष 2014 में आनंदीबेन पटेल पर लिखी किताब के लिए, जब वे गुजरात की मुख्यमंत्री बनीं। दूसरी बार 2017 में अभिनेत्री हेमा मालिनी की आत्मकथा के लिए।

विशेषज्ञों का मानना है कि मेलोनी की आत्मकथा के लिए लिखी गई यह प्रस्तावना केवल साहित्यिक पहल नहीं है, बल्कि राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्तों का भी प्रतीक है। गौरतलब है कि मोदी और मेलोनी के संबंध 1 दिसंबर 2023 से सुर्खियों में आए, जब मेलोनी ने दुबई में COP28 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली गई एक सेल्फी को सोशल मीडिया पर #Melodi हैशटैग के साथ साझा किया था।

Trending News

बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM