पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डोरंडा से लापता 11 वर्षीय नेहा टोप्पो 3 दिन बाद सकुशल बरामद

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डोरंडा से लापता 11 वर्षीय नेहा टोप्पो 3 दिन बाद सकुशल बरामद

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डोरंडा से लापता 11 वर्षीय नेहा टोप्पो 3 दिन बाद सकुशल बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Feb 10, 2026, 3:21:00 PM

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता हुई 11 साल की बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो को पुलिस ने सकुशल खोज निकाला है। बच्ची को 10 फरवरी 2026 को बरामद किया गया और बताया गया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक नेहा 4 फरवरी 2026 को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की बेचैनी बढ़ गई और उन्होंने पहले अपने स्तर पर तलाश शुरू की।

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, साथ ही जान-पहचान वाले स्थानों पर भी पता लगाया, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। इसके बाद परिजनों ने डोरंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने परिजनों के आवेदन के आधार पर डोरंडा थाना कांड संख्या 40/2026 (दिनांक 07.02.2026) दर्ज किया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गई। इस टीम का नेतृत्व सिटी एसपी पारस राणा और पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची ने किया। पुलिस टीम ने अलग-अलग संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया।

पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि तीन दिन के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।