नामकुम अंचल में जमीन रिकॉर्ड गायब होने पर हाई कोर्ट सख्त, ACB को सौंपी जांच

नामकुम अंचल में जमीन रिकॉर्ड गायब होने पर हाई कोर्ट सख्त, ACB को सौंपी जांच

नामकुम अंचल में जमीन रिकॉर्ड गायब होने पर हाई कोर्ट सख्त, ACB को सौंपी जांच
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 04, 2026, 6:03:00 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने नामकुम अंचल में जमीन से जुड़े दस्तावेजों के लापता होने के मामले को गंभीर अनियमितता मानते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से इसकी जांच कराने का निर्देश दिया है। न्यायाधीश राजेश शंकर की अदालत में इस मुद्दे पर सुनवाई उस समय सामने आई, जब साइमन साइरिल हांस द्वारा दायर अवमानना याचिका पर विचार किया जा रहा था।

मामले की सुनवाई के दौरान यह तथ्य उभरकर सामने आया कि संबंधित अंचल कार्यालय दूसरे पक्ष के नाम पर हुए म्यूटेशन की प्रमाणित प्रति देने में लगातार टालमटोल कर रहा था। याचिकाकर्ता ने बताया कि इस विषय पर पहले भी हाई कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है और अदालत ने उनके पक्ष में आदेश दिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

जब अदालत ने राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा, तो जवाब मिला कि म्यूटेशन से जुड़े रिकॉर्ड कार्यालय से गायब हो चुके हैं। इस पर न्यायालय ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि सरकारी अभिलेखों का इस तरह लापता होना सामान्य प्रशासनिक चूक नहीं माना जा सकता।

अदालत ने यह आशंका भी जताई कि कहीं जमीन के हस्तांतरण में गड़बड़ी या अवैध गतिविधि तो नहीं हुई है, जिसके चलते दस्तावेज छिपाए जा रहे हों। पूरे घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने एसीबी को विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि म्यूटेशन प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

Trending News

मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
Jul 24, 2026, 10:30:00 AM
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
Jul 24, 2026, 10:22:00 AM
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 24, 2026, 10:20:00 AM
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
Jul 24, 2026, 9:54:00 AM
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
Jul 23, 2026, 8:21:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Jul 23, 2026, 8:13:00 PM
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
Jul 23, 2026, 7:59:00 PM
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
Jul 23, 2026, 7:55:00 PM
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
Jul 23, 2026, 7:46:00 PM
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
Jul 23, 2026, 7:40:00 PM