झारखंड स्थापना दिवस समारोह के लिए जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त

झारखंड स्थापना दिवस समारोह के लिए जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त

झारखंड स्थापना दिवस समारोह के लिए जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 13, 2025, 5:14:00 PM

झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की देखरेख के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में आदेश मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा जारी किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, मंत्री दीपक बिरूवा को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), चमरा लिंडा को गुमला, डॉ. इरफान अंसारी को जामताड़ा, हफीजूल हसन को देवघर, दीपिका पांडेय सिंह को गोड्डा, योगेन्द्र प्रसाद को बोकारो, सुदिव्य कुमार को गिरिडीह और शिल्पी नेहा तिर्की को लोहरदगा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इन मंत्रियों की जिम्मेदारी होगी कि वे संबंधित जिलों में होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोहों की तैयारी, आयोजन और समन्वय का कार्य देखें।