झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 मई तक करें आवेदन

झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 मई तक करें आवेदन

झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 मई तक करें आवेदन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 05, 2026, 10:14:00 AM

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी ने राज्य के पेंशनरों, विभिन्न बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों से जुड़े कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक लाभार्थी 31 मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह नामांकन आगामी बीमा अवधि, मई 2026 से अप्रैल 2027, के लिए मान्य होगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विभागों के डीडीओ या अधिकृत अधिकारी द्वारा सभी आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के उपरांत ही आवेदक प्रीमियम भुगतान करने के पात्र होंगे। योजना के तहत एक वर्ष के लिए 6000 रुपये की एकमुश्त राशि निर्धारित की गई है, जिसका भुगतान समयसीमा के भीतर करना अनिवार्य होगा। समय पर प्रीमियम जमा नहीं करने पर योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

इस बार उन पेंशनरों को भी मौका दिया गया है, जो पिछले वर्ष योजना से जुड़े थे लेकिन किसी कारणवश प्रीमियम जमा नहीं कर सके थे। वे पुनः पंजीकरण कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

योजना के संचालन की जिम्मेदारी इस बीमा वर्ष के लिए टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी को सौंपी गई है। वहीं, आवेदन प्रक्रिया या अन्य किसी प्रकार की सहायता के लिए विभाग ने 1800-3455-027 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जहां लाभार्थी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Trending News

मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
Jul 24, 2026, 10:30:00 AM
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
Jul 24, 2026, 10:22:00 AM
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 24, 2026, 10:20:00 AM
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
Jul 24, 2026, 9:54:00 AM
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय
Jul 23, 2026, 8:21:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Jul 23, 2026, 8:13:00 PM
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला
Jul 23, 2026, 7:59:00 PM
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग
Jul 23, 2026, 7:55:00 PM
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास
Jul 23, 2026, 7:46:00 PM
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका
Jul 23, 2026, 7:40:00 PM