झारखंड के राज्यपाल ने खुद भरा मतदाता गणना प्रपत्र, SIR अभियान में जनता से सहयोग की अपील

झारखंड के राज्यपाल ने खुद भरा मतदाता गणना प्रपत्र, SIR अभियान में जनता से सहयोग की अपील

झारखंड के राज्यपाल ने खुद भरा मतदाता गणना प्रपत्र, SIR अभियान में जनता से सहयोग की अपील
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 02, 2026, 1:16:00 PM

राँची में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को राजधानी स्थित लोक भवन में एक महत्वपूर्ण विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर एवं उस पर हस्ताक्षर कर 63-राँची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-16 की बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) श्रीमती मंजू कच्छप को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के. रवि कुमार, राँची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, राँची श्री कुमार रजत उपस्थित रहे । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जब बूथ स्तर पर जब पदाधिकारी (BLO) उनके घर गणना प्रपत्र लेकर आएँ, तो वे उसे तत्काल भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को उपलब्ध कराएँ, ताकि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा सके। राज्यपाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा लोगों को विश्वास जताया कि उनके समर्पित प्रयासों से राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से दर्ज किया जा सकेगा।

Trending News

मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
Jul 16, 2026, 11:50:00 AM
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 11:41:00 AM
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
Jul 16, 2026, 11:38:00 AM
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM