झारखंड में ठंड का बढ़ता प्रकोप, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट किया जारी

झारखंड में ठंड का बढ़ता प्रकोप, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट किया जारी

झारखंड में ठंड का बढ़ता प्रकोप, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट किया जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 13, 2025, 1:57:00 PM

राजधानी रांची और राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 नवंबर तक तापमान में और भारी कमी आने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटों में ही न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट देखी गई।

गुमला में सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। रांची में भी पिछले 24 घंटों में तापमान 1 डिग्री नीचे गिरकर 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। खूंटी का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। अगले तीन दिनों के दौरान पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।

राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। इससे धूप के बावजूद मौसम ठंडा महसूस हो रहा है। फिलहाल रांची, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच है।

रांची के मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान शीतलहर का असर बना रह सकता है और तेज हवा के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। पश्चिमी जिलों में इस दौरान शीतलहर के साथ ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।