रांची जनसंपर्क निदेशालय में दो संयुक्त निदेशक नियुक्त, सरकार ने जारी किया आदेश

रांची जनसंपर्क निदेशालय में दो संयुक्त निदेशक नियुक्त, सरकार ने जारी किया आदेश

रांची जनसंपर्क निदेशालय में दो संयुक्त निदेशक नियुक्त, सरकार ने जारी किया आदेश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 19, 2026, 5:22:00 PM

झारखंड सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (IPRD) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विभाग की ओर से सोमवार देर रात जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं की जानकारी दी गई। सरकार के इस निर्णय के बाद विभागीय कार्यों के संचालन में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, आनंद को जनसंपर्क निदेशालय, रांची में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, संजीव कुजूर को भी संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय, रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति को विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इसके अलावा असीम कुमार को अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। उन्हें अपने मौजूदा कार्यों के साथ-साथ अगले आदेश तक प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, मेदिनीनगर (पलामू) में प्रभारी उप निदेशक (क्षेत्र) का अतिरिक्त प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि विभागीय स्तर पर किए गए इन सभी निर्णयों को मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Trending News

प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
Jul 18, 2026, 11:39:00 AM
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Jul 18, 2026, 11:34:00 AM
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
Jul 18, 2026, 11:27:00 AM
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
Jul 18, 2026, 11:16:00 AM
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
Jul 18, 2026, 10:58:00 AM
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 18, 2026, 10:53:00 AM
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
Jul 18, 2026, 10:46:00 AM