झारखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे

झारखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे

झारखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Dec 05, 2025, 4:02:00 PM

झारखंड धीरे-धीरे ठंड की चपेट में आता जा रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आने वाले दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। 7 और 8 दिसंबर को धुंध और कोहरे के साथ आंशिक बादलों का असर रहेगा। 6 दिसंबर की सुबह धुंध और कोहरा रहेगा, जिसके बाद दिन में आसमान साफ होगा। वहीं, 9 से 12 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा रहने के बाद दिन में मौसम साफ रहेगा।

न्यूनतम तापमान में गिरावट
राज्य के छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। गुमला में सबसे कम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजधानी रांची के कांके में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।

अधिकतम तापमान का हाल
चाईबासा में सबसे अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुख्य शहरों का तापमान (°C)

स्थानअधिकतमन्यूनतम
रांची23.410.2
जमशेदपुर27.411.0
डालटनगंज27.28.3
बोकारो24.59.2
चाईबासा28.411.8
खूंटी25.67.3
लोहरदगा22.09.0
लातेहार19.39.0
सरायकेला26.910.6
गुमला23.35.7
कांके22.56.2

मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय सर्दी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।