बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख ट्रांसफर मामले में ASI गिरफ्तार

बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख ट्रांसफर मामले में ASI गिरफ्तार

बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख ट्रांसफर मामले में ASI गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 30, 2026, 12:13:00 PM

बोकारो ट्रेजरी से जुड़ी अवैध निकासी की जांच में सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को एक और अहम सफलता मिली है। टीम ने बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, भंडारी का सीधा संबंध इस मामले के पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय से पाया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कौशल कुमार पांडेय के खाते से भंडारी के बैंक अकाउंट में करीब 50 लाख रुपये स्थानांतरित किए गए थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर फर्जी तरीके से टीए (यात्रा भत्ता) बिल तैयार कर सरकारी राशि की निकासी की। सीआईडी की पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ है कि वर्ष 2020 से अब तक भंडारी के खाते से कुल 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध निकासी की गई है। इस संबंध में एजेंसी ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की है।

गौरतलब है कि बोकारो और हजारीबाग में सामने आए ट्रेजरी घोटालों के बाद राज्य सरकार ने व्यापक जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था, जिसका नेतृत्व आईजी पंकज कंबोज कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। भाजपा लगातार आरोप लगा रही है कि जांच को सीमित दायरे में रखकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले 27 अप्रैल को एसआईटी ने सतीश कुमार को गिरफ्तार किया था, जो गृह रक्षक वाहिनी से जुड़ा हुआ है और बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त था। जांच में उसके बैंक खाते में करीब 1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला था। उसका भी संबंध मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडेय से जोड़ा गया है। मामले में अब तक 43 लाख रुपये की राशि को सीआईडी द्वारा फ्रीज किया जा चुका है।

Trending News

गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM