बाल श्रम मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई, सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित

बाल श्रम मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई, सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित

बाल श्रम मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई, सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 18, 2026, 12:26:00 PM

रांची सिविल कोर्ट में सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। यह मामला कथित बाल श्रम प्रकरण से संबंधित है, जिसमें तिवारी ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी।

सुनवाई के दौरान उनकी ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार ने अदालत को बताया कि पुलिस इस मामले में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। साथ ही अदालत की ओर से समन भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

अदालत में यह भी कहा गया कि सुनील तिवारी अब नियमित रूप से न्यायालय की प्रक्रिया में शामिल होंगे और आवश्यक बांड भरते हुए सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहेंगे। हालांकि, याचिका वापस लेने के आग्रह पर अदालत ने तत्काल कोई आदेश पारित नहीं किया।

यह मामला वर्ष 2021 में रांची के अरगोड़ा थाना में दर्ज किया गया था। उस समय रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस रिकॉर्ड में यह मामला कांड संख्या 255/2021 के रूप में दर्ज है।

अब अदालत के अगले कदम और इस प्रकरण में होने वाली आगे की सुनवाई पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर बनी हुई है।

Trending News

तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
Jul 18, 2026, 11:39:00 AM
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Jul 18, 2026, 11:34:00 AM
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
Jul 18, 2026, 11:27:00 AM
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
Jul 18, 2026, 11:16:00 AM
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM