रहस्यमय बीमारी से मौत मामला, सरसों तेल में मिला था धतूरा का तेल !

रहस्यमय बीमारी से मौत मामला, सरसों तेल में मिला था धतूरा का तेल !
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 9:28:00 AM

पलामू जिले में पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में रहस्यमयी बीमारी से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाली जानकारी निकलकर सामने आई है. मिली खबर के अनुसार पीड़ित परिवार जो सरसों तेल का इस्तेमाल कर रहा था उसमें आर्गेमोन मेक्सिकाना (Argemone mexicana) का तेल मिला हुआ था. आर्गेमोन मेक्सिकाना एक कांटेदार खर-पतवार है जो पलामू के इलाके में बड़े पैमाने पर पाया जाता है. इसे स्थानीय भाषा में कटैला और पीला धतूरा भी कहा जाता है. परिवार जिस सरसों तेल का इस्तेमाल कर रहा था उसमें पीला धतूरा का तेल मिला हुआ था.

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग एवं फूड सेफ्टी की टीम ने पीड़ित परिवार के घर में खानपान की सामग्री का सैंपल लिया था. टीम ने सरसों तेल का भी सैंपल लिया था, जिसकी जांच रिपोर्ट सामने आई है. जांच रिपोर्ट में सरसों तेल आर्गेमोन मैक्सिकाना के तेल के मिलावट की बात सामने आई है. फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री रांची ने पलामू स्वास्थ्य विभाग को भेजे रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा आर्गेमोन का तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खतरनाक है. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में तैनात डॉक्टर आरके रंजन ने बताया कि इस केस में शुरू से ही आशंका थी कि तेल में आर्गेमोन मैक्सिकाना मिला हुआ है. यह तेल बेहद ही खतरनाक होता है, तेल का इस्तेमाल जानवरों के इलाज के लिए किया जाता है. डॉ. आरके रंजन ने ही सबसे पहले मरीज का इलाज किया था. डॉ. आरके रंजन बताते हैं कि उनके जीवन का यह दूसरा मामला है, जिसमें सरसों तेल में मिलावट के बाद इस तरह की बीमारी का मामला निकलकर सामने आया है.

बता दें कि पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में रहस्यमय में बीमारी से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई. परिवार के मुखिया कुलदीप महतो की सबसे पहले 19 जून को मौत हुई थी. 20 जून को उनकी बेटी बबिता कुमारी की मौत हुई थी. 26 जून को बेटी इंदु कुमारी की मौत हुई थी. तीनों का शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में हुआ. जबकि कुलदीप मेहता की बहु स्वेता का 28 जून और बेटा नकुल मेहता की रांची रिम्स में मौत हुई थी. सभी के शरीर में सूजन था और बाद में उनकी मौत हो गई थी. पलामू पुलिस को कुलदीप महतो और बबीता कुमारी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बिसरा को जांच के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं लिखा गया है और बिसरा से मौत की स्पष्ट जानकारी हो पाएगी. पड़वा थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि रिम्स में भर्ती महिला का यूरिन और ब्लड के सैंपल को एफएसएल जांच के लिए भेज दिया गया है जबकि बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है.

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM