सिरफिरे ने अचानक किया हमला, मासूम की मौत, दो अन्य जख्मी

सिरफिरे ने अचानक किया हमला, मासूम की मौत, दो अन्य जख्मी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 9:41:00 AM

झारखंड के पलामू जिले से दर्दनाक खबर है। यहां युवक के द्वारा अचानक हमले में एक मासूम की जान चली गयी, जबकि मासूम के माता पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से हमला किया। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि आरोपी युवक शायद पहले से पीडित परिवार को जानता था। घटना जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

मिली खबर के अनुसार जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में बीती रात एक युवक ने धारदार हथियार से एक परिवार पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए घातक हमले में एक चार माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। अब तक की मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी। गंभीर रूप से घायल दंपति को स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस इस जानकारी को जुटा रही है कि आरोपी युवक पीडित परिवार को कब से और किस तरीके से जानता है। 

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM