सीएम के आदेश पर लगा कैंप, आवेदकों ने खामी पर जतायी नाराजगी

सीएम के आदेश पर लगा कैंप, आवेदकों ने खामी पर जतायी नाराजगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 7:46:00 PM

राज्य के जामताड़ा जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग ने प्रखंड स्तर पर विशेष कैंप की शुरुआत की है। गुरुवार को जामताड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कैंप में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइसेंस बनवाने पहुंचे। लेकिन आवेदकों का कहना है कि कैंप में कई अन्य खामियां हैं। जिसे दूर करने की जरूरत है। स्लॉट कम होने का सीधा असर आवेदकों पर पडता है।

इस बारे में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के निर्देश पर, उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं। अब लोगों को अपने ही प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिल रही है, जिससे समय और परेशानी दोनों की बचत होगी। डीटीओ के मुताबिक, आवेदकों को पहले नजदीकी सीएससी या प्रज्ञा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और ब्लड ग्रुप की जानकारी जरूरी है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने और स्लॉट बुक करने के बाद निर्धारित तिथि पर कैंप में पहुंचने पर दस्तावेजों की जांच की जाएगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।

हालांकि, कैंप में व्यवस्था को लेकर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई। बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों का कहना है कि एक दिन में सिर्फ 100 लोगों के आवेदन लेने की सीमा तय होने के कारण कई लोगों का फॉर्म जमा ही नहीं हो सका और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। आवेदकों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि प्रतिदिन स्लॉट की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि कैंप में आने वाले सभी लोगों का आवेदन स्वीकार किया जा सके। उनका कहना है कि जब बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया जा रहा है तो आवेदन लेने की क्षमता भी उसी हिसाब से बढ़ाई जानी चाहिए। प्रखंड स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप शुरू होने से लोगों को निश्चित रूप से सहूलियत मिली है, लेकिन सीमित स्लॉट व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि लोगों की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग स्लॉट की संख्या बढ़ाता है या नहीं।

जामताडा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM