आवारा कुत्ते का खौफ, घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे के चेहरे को नोचा

आवारा कुत्ते का खौफ, घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे के चेहरे को नोचा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 30, 2026, 12:48:00 PM

सूबे में खुलेआम घूम रहे आवारा कुत्तों का खौफ बढ गया है। ये आवारा कुत्ते कभी भी किसी के ऊपर हमला कर के घायल कर दे रहे हैं। ऐसी ही एक खबर गिरिडीह जिले से है, जहां बेखौफ हो चुके आवारा कुत्ते ने एक चार साल के बच्चे के ऊपर हमला कर दिया। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे और बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गांडेय प्रखंड स्थित जमजोरी गांव में आवारा कुत्ते के हमले से चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। घायल बच्चे का इलाज पहले स्थानीय अस्पताल में कराया गया, जहां से उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। बाद में डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, जमजोरी गांव निवासी चार वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे के बाईं ओर गाल के पास नोचकर गंभीर जख्म कर दिया। हमले के दौरान कुत्ता कुछ देर तक बच्चे को नहीं छोड़ रहा था। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से भगाया।

इसके बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। धनबाद में इलाज के बाद भी चेहरे की चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM