तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Dec 17, 2025, 2:34:00 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने प्रवास की शुरुआत वह राजधानी रांची से करेंगी, जहां पहुंचने के बाद लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

दौरे के दूसरे दिन, 29 दिसंबर को राष्ट्रपति जमशेदपुर जाएंगी। वहां वे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। इसी दिन वह ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी भाग लेंगी, जहां आदिवासी भाषा, संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विरासत को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वापस रांची लौटेंगी और लोकभवन में विश्राम करेंगी।

दौरे के अंतिम दिन, 30 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुमला जिले के रायडीह पहुंचेंगी। यहां आयोजित जनसांस्कृतिक समागम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम के साथ राष्ट्रपति का झारखंड दौरा संपन्न होगा।