जमशेदपुर की 86 बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने की मांग, विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 07, 2025, 10:46:00 AM

जमशेदपुर की बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों को उनकी जमीन पर मालिकाना अधिकार दिलाने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी मुद्दे पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक विस्तृत पत्र लिखते हुए बस्तीवासियों को उनकी आवासीय भूमि पर पूर्ण स्वामित्व प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने इसे “जनहित से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील और दीर्घकालिक मुद्दा” बताया।

विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि जमशेदपुर की लगभग 86 बस्तियों में लाखों लोग दशकों से रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपनी जमीन पर मालिकाना हक नहीं मिला है। उनका कहना है कि अगर उन्हें यह अधिकार दिया जाता है, तो उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान आएगा।

2005 और 2018 की नीतियों का हवाला
पूर्णिमा साहू ने पत्र में याद दिलाया कि वर्ष 2005 में टाटा लीज नवीकरण के दौरान झारखंड सरकार ने नीतिगत निर्णय लेते हुए 1800 एकड़ भूमि इन बस्तियों के लिए सुरक्षित रखी थी। इसके बाद, 2018 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने बस्तीवासियों को 10-10 डिसमिल भूमि लीज पर देने की नीति बनाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया था।

झामुमो और कांग्रेस के चुनावी वादों का भी किया जिक्र
विधायक ने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने का वादा किया था।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नवंबर 2024 में जमशेदपुर में आयोजित सभा में विधायक कल्पना सोरेन ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि झामुमो की सरकार बनने पर बिरसानगर सहित सभी बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाएगा
पूर्णिमा साहू ने इस संबंध में विभिन्न अखबारों की कटिंग्स भी अपने पत्र के साथ मुख्यमंत्री को भेजी हैं।

विधानसभा में भी उठा चुकी हैं मुद्दा
विधायक साहू ने बताया कि इस मुद्दे को उन्होंने 2025 के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के रूप में भी उठाया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अब जब झामुमो नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता में है, तो अपने चुनावी वादों को निभाते हुए जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए।
साहू ने कहा कि बस्तीवासियों को मालिकाना हक मिलने से उनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा और उनका भविष्य सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनेगा।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM