धनबाद : अब हर वोटर की होगी जांच, अपात्र नामों पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई

धनबाद : अब हर वोटर की होगी जांच, अपात्र नामों पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई

धनबाद : अब हर वोटर की होगी जांच, अपात्र नामों पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 29, 2026, 6:13:00 PM

झारखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति दे दी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के दौरान केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम ही मतदाता सूची में बनाए रखे जाएंगे, जबकि अपात्र व्यक्तियों को सूची से बाहर किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मतदाता बनने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को धनबाद पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने और एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है।

मीडिया से बातचीत में के. रवि ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची तैयार करते समय पांच श्रेणियों के मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे। इनमें लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले, दूसरे स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके, मृत घोषित मतदाता, डुप्लीकेट प्रविष्टियां तथा हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाता शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'रिफ्यूज टू साइन' श्रेणी में ऐसे लोग भी आते हैं, जिन्होंने किसी अन्य देश की नागरिकता प्राप्त कर ली है, लेकिन भारतीय मतदाता सूची से अपना नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, वहीं अपात्र व्यक्तियों का नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची का हिस्सा न बने। इसके लिए सभी स्तरों पर पारदर्शिता और सटीक सत्यापन को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने राजनीतिक दलों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की, ताकि सभी के सहयोग से निष्पक्ष, विश्वसनीय और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार की जा सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निस्तारण पूरा होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

Trending News

चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM
 शादी के दो महीने बाद विवाहिता की हत्या, शव को जलाने के बाद ससुराल पक्ष फरार
शादी के दो महीने बाद विवाहिता की हत्या, शव को जलाने के बाद ससुराल पक्ष फरार
Jul 16, 2026, 2:48:00 PM
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
Jul 16, 2026, 2:30:00 PM
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM