अतिक्रमण हटाने को लेकर चला पीला पंजा, मची रही अफरातफरी

अतिक्रमण हटाने को लेकर चला पीला पंजा, मची रही अफरातफरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 01, 2026, 1:08:00 PM

चास शहर से अतिक्रमण को हटाने और शहर को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए शहर में पीला पंजा चल गया। चास नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला गया। इस अभियान का नेतृत्व चास के नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान ने किया। इस दौरान निगम की टीम ने चेक पोस्ट के समीप अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान अवैध रूप से लगाये गये ठेले और अस्थायी दुकानों को सख्ती से हटा दिया गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मची रही। 

मेयर भोलू पासवान ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बरसात को देखते हुए सभी नालों और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। निगम क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। साथ ही अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों से अपील की कि वे कार्रवाई से पहले स्वयं ही अपने अवैध निर्माण और दुकानें हटा लें।

अभियान के दौरान बडी संख्या में लोगों की भीड भी मौके पर लगी रही। कई अतिक्रमणकारी अपने अपने सामान को बचाते हुए नजर आये। पूरे अभियान के दौरान निगम के अधिकारी और कर्मी मुस्तैदी से लगे रहे।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM