भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज

भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 2:04:00 PM

झारखंड के बोकारो से अहम खबर है। यहां वर्दी पहन कर बदसलूकी करने के मामले में जिले के एसपी ने बडी कार्रवाई की है। मिली खबर के अनुसार एसपी ने आरक्षी इकरार खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरक्षी का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में आरक्षी एक युवक की पिटाई करते हुए दिखायी दे रहा है। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। हालांकि स्वराज पोस्ट वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के एसपी नाथू सिंह मीना ने बोकारो में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर सिटी थाना में पदस्थापित आरक्षी इकरार खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना बुधवार देर शाम सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। वायरल वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी और एक अन्य युवक एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। 

पीड़ित युवक स्थानीय हिसाबातू मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है, जबकि मारपीट करने वाला दूसरा युवक निलंबित आरक्षी का पुत्र है।  घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM