बिहार की राजनीति में उलटफेर: तेजस्वी यादव खुद ही अपने उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में!

बिहार में चुनाव प्रचार जोरशोर से शूरू हो गया है। वहीं टिकट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में रार से भी माहौल गर्म है। आरजेडी ने सबसे ज्यादा 143 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

बिहार की राजनीति में उलटफेर: तेजस्वी यादव खुद ही अपने उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में!
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 21, 2025, 2:16:00 PM

बिहार में चुनाव प्रचार जोरशोर से शूरू हो गया है। वहीं टिकट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में रार से भी माहौल गर्म है। आरजेडी ने सबसे ज्यादा 143 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने 60 जबकि मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने 14 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अब तक 8 ऐसी सीटें हैं जिनपर फ्रेंडली फाइट है। वहीं एक ऐसी भी सीट है जिसपर तेजस्वी यादव खुद अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने वाले हैं।

दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट पर महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फाइनल बात होने से पहले ही आरजेडी ने अफजल अली खान को मैदान में उतार दिया था। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें निशान और दस्तावेज भी दे दिए। वह पटना से अपने घर के लिए रवाना हो गए। तभी आरजेडी और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के बीच सीट शेयरिंग की डील हो गई। डील यह हुई कि इस सीट पर वीआईपी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा और महागठबंधन के सभी सहयोगी उसका समर्थन करेंगे। विकासशील पार्टी ने संतोष सहनी को यहां से प्रत्याशी घोषित कर दिया।

आरजेडी नेतृत्व ने अफजल अली से संपर्क किया और कहा कि वह अपना सिंबल लौटा दें और चुनाव में ना खड़े हों। हालांकि अफजल अली ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल कर दिया। हालांकि आरजेडी ने कहा कि वह अफजल अली खान को अपना प्रत्याशी नहीं मानती है। वहीं प्रशासन का कहना है कि सभी कागजों के साथ उनका नामांकन पूरा होने की वजह से उन्हें अब चुनाव से हटाया नहीं जा सकता है।

अब चुनाव के दौरान ईवीएम पर अफजल अली के नाम के सामने आरजेडी का लालटेन निशान होगा। वहीं तेजस्वी यादव अफजल अली के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। महागठबंधन के सभी दल इस सीट पर वीआईपी प्रत्याशी संतोष सहनी के साथ हैं। अब देखना है कि अफजल अली इस सीट पर महागठबंधन को कितना नुकसान पहुंचाते हैं।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM