146 सीटों का रुझान, NDA 90, महागठबंधन 51 पर आगे, जनसुराज की 2 सीटों पर बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती तेज़ी से आगे बढ़ रही है। पोस्टल बैलट की शुरुआती गिनती के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM की सीलें खुल चुकी हैं

146 सीटों का रुझान, NDA 90, महागठबंधन 51 पर आगे, जनसुराज की 2 सीटों पर बढ़त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 14, 2025, 8:44:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती तेज़ी से आगे बढ़ रही है। पोस्टल बैलट की शुरुआती गिनती के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM की सीलें खुल चुकी हैं, और शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। ताज़ा संकेत बताते हैं कि NDA 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है। इसी बीच प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज भी चर्चा में है, जो शुरुआती रुझानों में 2 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है।

दिग्गज उम्मीदवारों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव अपने NDA प्रतिद्वंद्वी सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी महुआ सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। आज की मतगणना में हर राउंड में 14-14 EVM की गिनती की जा रही है और इसके लिए प्रत्येक काउंटिंग सेंटर पर 14 टेबल लगाए गए हैं। अनुमान है कि सबसे पहला रिज़ल्ट बरबीघा सीट का आएगा।

पूरे राज्य में 38 जिलों के लिए 46 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हैं। मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन तैनात किया गया है, जबकि पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा बल चौकन्ने हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दोपहर 12 बजे तक लगभग 2,616 उम्मीदवारों के भविष्य की तस्वीर साफ हो जाएगी। इनमें नीतीश सरकार के 29 मंत्री और अनंत सिंह समेत 15 बाहुबली उम्मीदवार भी शामिल हैं। मतगणना के हर राउंड के साथ बिहार का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है, और सभी की निगाहें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM