तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बोले- जीविका दीदी को स्थाई नौकरी और 30 हजार रुपया महीना

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चुनाव बाद उनकी सरकार बनी तो जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों को 30 हजार रुपया प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बोले- जीविका दीदी को स्थाई नौकरी और 30 हजार रुपया महीना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 22, 2025, 11:46:00 AM

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चुनाव बाद उनकी सरकार बनी तो जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों को 30 हजार रुपया प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग को लेकर अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहां नीतीश सरकार पर हमला बोला तो वहीं चुनाव से पहले कई बड़े ऐलान भी कर दिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चुनाव बाद उनकी सरकार बनी तो जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों को 30 हजार रुपया प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

बुधवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों का पांच लाख बीमा कराया जाएगा। उन्हें दो हजार रुपया भत्ता दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है तो संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा।

नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार में काफी भ्रष्टाचार है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कमीशनखोरी मुक्त बिहार प्रदेश बने, अपराध मुक्त बिहार प्रदेश बने और भ्रष्टाचार मुक्त हमारा प्रदेश बने इसलिए हम लोगों ने कई फैसले लिए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों के साथ अन्याय हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा डबल इंजन वाली सरकार से त्रस्त है और यहां भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और कमाई में यह सरकार फेल रही। गरीबी, बेरोजगारी, पलायन से लोग परेशान हैं। हमारी घोषणाओं की नकल की गई। माई-बहिन योजना का नकल कर महिलाओं को उधार 10-10 हजार दिए जा रहे हैं जिसकी सरकार वसूली करेगी।

तेजस्वी ने कहा कि राज्य की सभी संविदा कर्मियों की सेवा स्थाई की जाएगी। इनकी संख्या दो लाख तक है। हर परिवार में एक को सरकारी नौकरी देंगे। सरकार बनने के बाद एक कानून बनाएंगे और 20 महीने में इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि माई-बहिन योजना में कर्ज नहीं बल्कि महिलाओं को पांच साल में डेढ़ लाख दिए जाएंगे। मां-बेटी योजना लांच होगी।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM