तेज प्रताप को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, बिहार चुनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

पटना से बड़ी खबर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेजप्रताप यादव को केंद्र सरकार ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है।

तेज प्रताप को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, बिहार चुनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 09, 2025, 9:26:00 AM

पटना से बड़ी खबर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेजप्रताप यादव को केंद्र सरकार ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

अब तेजप्रताप यादव की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के कमांडो संभालेंगे। उन्हें दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और नौ कमांडो की एक टीम 24 घंटे सुरक्षा देगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने तेजप्रताप की सुरक्षा को लेकर एक विशेष रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

तेजप्रताप यादव अब देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें वीआईपी प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

इस बीच, तेजप्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दो दिन पहले पटना एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन से हुई थी। मुलाकात के दौरान रवि किशन ने तेजप्रताप की तारीफ करते हुए कहा था कि “तेजप्रताप भोले के भक्त हैं, और भोले के भक्त के लिए बीजेपी का दरवाजा हमेशा खुला है।”

रवि किशन के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई थीं। अब केंद्र सरकार द्वारा तेजप्रताप यादव को वाई प्लस सुरक्षा दिए जाने के फैसले ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM